jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Punjab: मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। आठ श्रमिक संघों के संयुक्त मोर्चे सांझा मजदूर मोर्चे के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग की है।

भगवंत मान आवास पर नहीं थे

हालांकि सीएम भगवंत मान अपने आवास पर नहीं थे। दरअसल आप नेता 1 दिसंबर से शुरू होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए वीडियो में मजदूरों को नारेबाजी करते और लाल झंडे दिखाते हुए नजर आते है।

- Install Android App -

पुलिस का लाठीचार्ज से इनकार

संगरूर में पटियाला-बठिंडा रोड के पास सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए। मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। संगरूर के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि यहां कोई लाठीचार्ज नहीं किया। विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।

क्या है मजदूरों की मांग?

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रमिकों ने मनरेगा के तहत न्यूनतम दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 700 रुपये करने और दलितों और अनुसूचित जातियों को पांच मरला भूखंडों के वितरण की मांग की है।