jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक

दोनों मकान पूरी तरह नष्ट, कोई जनहानि नहीं

पारिवारीक विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 । महाराष्ट्र।प्रदेश के नंदुरबार जिले में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने ससुराल में आग लगा दी। आरोपी मिथुन पडवी और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसके बाद पत्नी अपने मायके में रहने चली गई थी।

बार-बार बुलाने पर भी नहीं लौटी पत्नी

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कई बार पत्नी को वापस घर आने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। ससुराल पक्ष द्वारा भी उसे भेजने से इनकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और घर में आग लगा दी।

आग ने पड़ोसी के घर को भी लिया चपेट में

गर्मी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और पड़ोस के एक अन्य मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की सास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।