jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

मुलायम सिंह यादव की अंत्‍येष्टि में उमड़े समर्थक, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

Mulayam Singh Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सैफई में मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार समारोह में अखिलेश यादव के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

- Install Android App -

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता सैफई पहुंचे। मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में अनिल अंबानी भी शामिल हुए। उनके अलावा, बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, शरद पवार, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी सैफई पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। उनके अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शरद पवार, वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, राकेश टिकैत, बाबा रामदेव भी सैफई पहुंचे हैं।