jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

मुस्लिम युवती इकरा मतांतरण कर बनी इशिका, हिंदू युवक राहुल से की शादी

मकड़ाई समाचार मंदसौर। मंदसौर में राजस्थान की एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपना लिया है। और वह इकरा से इशिका बन गई है। युवती तीन साल से एक हिंदू युवक से प्यार करती है। उसने शादी से पहले गोबर, गोमूत्र, दूध सहित पंचगव्य से स्नान कर पूरे विधि-विधान से धर्म बदला। तीन महीने पहले मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना चुके चैतन्य सिंह ने इन दोनों की मदद की। राजस्थान के जोधपुर में 19 वर्षीय इकरा बी के पड़ोस में ही राहुल वर्मा (21) रहता है। राहुल के पिता मंदसौर में रहते हैं। लेकिन उन्होंने दूसरी शादी कर ली, इसीलिए राहुल बचपन से अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर जोधपुर में रह रहा था। तीन साल पहले ही इकरा और राहुल को प्यार हो गया था। लेकिन तब वे नाबालिग थे। बालिग होने पर दोनों ने घर से भागकर शादी करने की ठानी। राहुल के परिवार को दोनों की शादी से ऐतराज नहीं था। परिवार ने दोनों की उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कराई। इसके बाद शुक्रवार को मंदसौर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति से विवाह करा दिया।

मंदसौर के गायत्री मंदिर में इकरा बी को दूध, गोबर, गोमूत्र सहित पंचगव्य से स्नान कराया गया। उसे नया नाम इशिका दिया गया। इशिका का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है। उसे परिवार और मुस्लिम समाज के लोगों से खतरा है। बता दें, राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है और इशिका 9वीं क्लास तक पढ़ी है।

- Install Android App -

मंदसौर में पहले भी हो चुका है मतांतरण

तीन महीने पहले ही मंदसौर के रहने वाले जफर शेख ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। अब शेख जफर को चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से जाना जाता है। उनकी पत्नी पहले ही हिंदू धर्म से थीं। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में 46 साल के शेख को महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती द्वारा विधि-विधान से पूजन हवन कर हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई थी। इस दौरान उन्हें गोबर और गोमूत्र से स्नान भी करवाया गया। चैतन्य सिंह ने बताया कि राहुल के स्वजनों ने मुझसे संपर्क किया था। इसके बाद हमने शहर कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद गायत्री मंदिर में युवती का मतांतरण कराकर लिखित सूचना दी। गायत्री मंदिर में पुलिस सूचना की कापी दिखाकर युवक-युवती का विवाह कराया।