jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा

मेसी के चोटिल होने के कारण फीका हुआ बार्सिलोना का जीत का जश्न

बार्सिलोना: दिग्गज फुटबाॅलर और बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी को दांए हाथ में फ्रैक्चर के कारण तीन सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे। इस चोट के कारण मेसी स्पेनिश लीग में अगले सप्ताह चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा वह चैम्पियंस लीग में बुधवार को इंटर मिलान के खिलाफ घरेलू मैच और छह नवंबर को इटली में होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। उन्हें यह चोट शनिवार को कैम्प नाउ स्टेडियम में सेविला के खिलाफ खेले गए स्पेनिश लीग मैच में लगी।
चोटिल होने से पहले मेसी ने मैच में गोल भी दागा था जिससे बार्सिलोना की टीम ने 4-2 से जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। मेसी को यह चोट सेविला के फ्रांको वाजक्येज से टकराने से लगी जिसके बाद उन्हें मैदान पर चिकित्सा मुहैया करायी गई।
लेकिन दर्द के कारण वह ज्यादा देर तक मैदान पर रूक नहीं पाए और 26वें मिनट में उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मैदान में उतारा गया। बार्सिलोना  क्लब की ओर से जारी बयान के कहा गया, ‘मेसी के परीक्षण में यह पता चला कि उनके दांए हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर है। वह लगभग तीन सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे।’