ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

मैक्सिको में हुई गोलीबारी में 30 साल की ट्रैवल ब्लागर की मौत, जबलपुर से था यह रिश्ता

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मैक्सिको में हुए ड्रग गिरोह के गैंगवार में मध्यप्रदेश बिजली बोर्ड की कंपनियों में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे बीपी (भानू) श्रीवास्तव की पुत्र वधु अंजली रेयात 30 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गई थी। अंजली हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं। बीपी श्रीवास्तव जबलपुर से एक माह पूर्व ही नोयडा शिफ्ट हो चुके हैं। जबलपुर में वे अग्रवाल कालोनी में रहते थे। अंजली कैलिफोर्निया के सैन जोस में पति उत्कर्ष के साथ रहती थी।

- Install Android App -

शुक्रवार को हुई थी गोलीबारी: मैक्सिको के कैरेबियन तट स्थित तुलुम रिजॉर्ट में विगत शुक्रवार को हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की अंजली रेयात की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि वो कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक तुलुम रिजार्ट में ड्रग माफियाओं के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें दो विदेशी पर्यटकों की मौत हुई थी। जान गवांने वालों में अंजली शामिल रही। इस गोलीबारी में एक जर्मन महिला जेनिफर हेनजोल्ड की भी मौत हुई थी।

ट्रैवल ब्लागर थी अंजली: मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अंजली कैलिफोर्निया में रह रही थीं और वह एक ट्रैवल ब्लॉगर थीं। अंजली का इंस्टाग्राम पेज भी है और उन्होंने दो दिन पहले ही तुलुम में समुद्र के किनारे की पोस्ट डाली थी। बताया जाता है कि दो गुटों में नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया और गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान पास के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग दहशत में आए और गोलीबारी की चपेट में आने से घायल हुए। अंजली समेत दो की मौत हो गई।