jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

मोदी ने विक्रमसिंघे को ‘महात्मा गांधी’ के प्रिय भजन का दिखाया वीडियो

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे और उनकी पत्नी मैत्री को महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन‘वैष्णव जन तो’’ का एक वीडियो दिखाया जिसे श्रीलंका के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को मोदी द्वारा वीडियो दिखाने की एक क्लिप विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पोस्ट की।

- Install Android App -

कुमार ने वीडियो के साथ ट्वीट किया कि इस भजन को श्रीलंका में युवाओं के बीच लोकप्रिय तीन कलाकारों ने स्वर दिया है। 124 से अधिक देशों के कलाकारों ने महात्मा गांधी को उनके भजन के जरिए श्रद्धांजलि दी है और ‘‘वैष्णव जन’’ भजन वैश्विक बन गया है।