अपने व्यवसाय को उंचाई तक ले जाने के लिए नवीनतम तकनीकि ज्ञान और उचित मार्गदर्शन जरुरी है।लोगों की सारी उम्र निकल जाती है, लेकिन वह कभी 1 करोड़ रुपए कमा नहीं पाते, लेकिन यदि आपसे कहे कि एक 11 साल की लड़की हर महीने 1 करोड़ रुपए कमाती है, तो शायद ही आप यकीन करेंगे।
यह सच है एक 11 साल की बच्ची है, जो हर महीने 1 करोड़ रुपए कमाती है और स्कूल जाने वाली ये बच्ची करोड़ों की मार्सडिज की भी मालकिन है। वह किस तरह हर महीने 1 करोड़ रुपए तक कमा लेती है। बता दें कि लड़की रिटायरमेंट की भी प्लानिंग कर रही है।
कंपनी की मालकिन हैं -पिक्सी कर्टिस
हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम है पिक्सी कर्टिस वह अपने उच्च शिक्षा के लिए जल्द ही रिटायरमेंट ले रही है 11 साल की उम्र में इस लड़की ने अपनी खुद की एक कंपनी बनाई है और उसने अपनी कंपनी का नाम Pixie’s Pix भी अपने नाम पर रखा है। यह ऑनलाइन कंपनी तरह तरह के हेयर बो, हेडबैंड बेचने के लिए जानी जाती है और अच्छा खासा मुनाफा कमाती है। इस कंपनी को पिक्सी की मां रॉक्सी जैकेंको ने करीब तीन साल पहले शुरू करवाया था। अब पिक्सी अपनी पढ़ाई के लिए रिटायरमेंट लेना चाहती है।
मां ने दो करोड़ की मर्सिडीज कार गिफ्ट की
पिक्सी ने पिछले साल ही अपना 10वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन पर उन्हें मां ने दो करोड़ से भी ज्यादा कीमत की मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी। पिक्सी के जन्मदिन पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे। पिक्सी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव है। उनके इंस्टा अकाउंट पर डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर है।