Egypt Bus Accident : मिस्र में यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है, जिससे 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिस्र सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा देश के उत्तरी दकाहलिया प्रांत में शनिवार को हुआ। यहां एक मिनी बस नहर में गिर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में 7 लोग घायल भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनी बस आगा शहर के अल रयाह अल तौफीकी नहर में जा गिरी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कुल 18 एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को दो अस्पतालों में ले भर्ती कराया गया है। इस हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों की नहर से शव निकालने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय सरकार ने अनुसार बस में करीब 46 यात्री सवार थे, जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था।