jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

युथ अड्डा के माध्यम से युवाओं ने ग्राम सभा के बारे में जाना

मकड़ाई समाचार हंडिया। सिनर्जी संस्थान के अंतर्गत युवालय प्रोग्राम जो हंडिया तहसील के 16 ग्राम में पिछले 3 वर्षों से स्वंय विकास के साथ-साथ समुदाय के मुद्दों जैसे – स्वास्थ्य, शिक्षा ,रोजगार व स्वरोजगार, सक्रिय नागरिकता , जेंडर, आदि मुद्दों पर कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक गांव में युवा समूह बने हैं। वह स्वयं विकास के साथ-साथ गांव विकास पर भी कार्य कर रहे हैं। युथ अड्डा हर महीने होने वाली युवालय की एक प्रक्रिया है। जहां पर युवा एक जगह आकर मुद्दे पर चर्चा करते हैं। इस माह ग्राम भीमपुरा मेे युवाओं के साथ मिलकर ग्राम सभा पर यूथ अड्डा किया। युथ अड्डा में हंडिया, साल्यखेडी, नयापुरा, सगोदा, जोगा, उण्डाल, भीमपुरा, चिराखान ग्राम के 31 युवा साथी शामिल थे।

युवा साथी रोहित रंगीले द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा यह स्वयं जनता की सभा है। एक ग्राम सभा के सदस्य उस ग्राम में रहने वाले समस्त मतदाता होते है। एक ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम उस ग्राम सभा का हिस्सा होते है। ग्राम सभा में हिस्सा लेना हमारा कर्तव्य भी है और अधिकार भी है।

- Install Android App -

लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा में हमारे प्रतिनिधि होते है। ग्राम सभा में हम स्वयं सम्मलित होते है। ग्राम सभा में सदस्यों की संख्या सबसे अधिक होती है। यह शाश्वत चिर अखंड है। युवा साथी प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा की बैठक कब व कैसे आयोजित की जाती है।

इसकी जानकारी ग्राम सभा के सदस्यों को कैसे दी जाती है। ग्राम सभा की बैठक करने की जिम्मेदारी किसकी होती है। मुखिया की अनुपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन कोन कर सकता है। ग्राम सभा में मुख्य रूप से कितने सदस्य होना अनिवार्य है। बैठक स्थागित होने पर आगे इसे पूर्ण कैसे किया जाता है। ग्राम सभा की बैठक का मुखिया कोन होता है।

युवा साथी अनिल द्वारा यह बताया गया कि ग्राम सभा के कार्य के बारे में ग्राम में किए जाने बाले विकास कार्य की योजना निर्माण प्रस्तावित करना व उसे पारित करना। ग्राम में किए जा रहे विकास कार्य में सहायता करना, विकाश कार्यो का प्राथमिकी करण करना, कल्याण एवं विकास योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए, लाभार्तियो का चयन करना यदि ग्राम सभा इसका चयन नही कर पाती है तो यहाँ कार्य पंचायत दावर पूर्ण किया जाता है। युवा समूह के साथियों ने नवनियुक्त उपसरपंच दिलीप देवड़ा और पंच प्रताप सिंह का पुष्पाहार से सम्मान किया।