jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

युवती अपने घर वालों को नींद की गोली खिलाकर जाती थी प्रेमी से मिलने, गुस्से में मां-पिता ने बेटी का सिर धड़ से किया अलग

रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। युवती अपने पड़ोसी से बहुत प्यार करती थी और उसी से शादी भी करना चाहती थी। लड़की अपने घर वालों को नींद की गोली खिलाकर आए दिन अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। वहीं घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों ने युवती को बहुत समझाया, लेकिन नहीं मानी। गुस्से में सानिया के माता-पिता ने ही उसका कत्ल कर दिया। मां और पिता ने मिलकर अपनी बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। लिसाड़ी गेट के पास मिले युवती धड़ की पहचान हो गई है। युवती की पहचान यहां के शालीमार गार्डन में रहने वाली सानिया के तौर पर हुई। धड़ की पहचान होने के बाद उसका सिर एक नाले से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कत्ल की इस वारदात का हैरान करने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर किसी भी रूह कांप उठेगी। पुलिस के मुताबिक सानिया के माता-पिता ने ही उसका कत्ल किया था। सानिया का पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, वो उससे शादी करना चाहती थी लेकिन बेटी का ये फैसला उसके पिता का नामंजूर था।

- Install Android App -

एसपी सिटी विनीत भटनागर में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सानिया के धड़ से सिर को अलग करने में उसकी मां भी शामिल थी। सानिया का परिवार पहले रिहान गार्डन में रहता था, जहां पर उसका पड़ोसी वसीम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सानिया उससे शादी की जिद पर अड़ी थी, जिसके बाद परिवार ने तंग आकर रिहान गार्डन से घर बेचकर शालीमार गार्डन में खरीद लिया। लेकिन सानिया फिर भी नहीं मानी। वो अक्सर माता-पिता को नींद की गोलियां देकर वसीम से मिलने जाती थी।

पुलिस के मुताबिक कत्ल की रात भी सानिया ने अपनी मां को नींद की गोलीवाली चाय दी थी, लेकिन शक होने पर मां ने चाय नहीं पी। रात को करीब दो बजे जब सानिया वसीम से मिलने जाने लगी तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पिता ने उसे जमीन पर पटक दिया और मां ने कसकर उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद पिता ने जानवर काटने वाले छुरे से उसकी गर्दन काट डाली। हत्या की इस वारदात को छुपाने पिता ने साइकिल से उसके धड़ को लिसाड़ीगेट थाना इलाके के लखीपुरा इलाके में कब्रिस्तान के पास फेंक दिया था और सिर को ब्रहमपुरी थाना इलाके के नाले में फेंक दिया।

12 अगस्त को पुलिस को सानिया का धड़ मिला। लेकिन जब उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। इसके बाद पता चला कि वो धड़ सानिया का था। पुलिस ने जब इस मामले पर परिजनों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस वारदात में उसकी मां शहनाज भी शामिल थी. युवती की पहचान छुपाने के लिए ही उसके सिर और धड़ को अलग-अलग फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक उसके सिर को भी उसी कब्र में दफनाया जाएगा जहां पर धड़ को दफनाया गया है।