jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

युवा अपने जोश व जुनून को सही दिशा में उपयोग करें- कलेक्टर गर्ग

मध्य प्रदेश युवा नीति के संबंध में जागरूकता रैली सम्पन्न

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। मध्यप्रदेश युवा नीति के संबंध में जनजागरूकता के उद्देश्य से स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय व शासकीय आदर्श महाविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी व प्राध्यापकगण शामिल हुए। इस रैली को कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के सभाकक्ष में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि युवा बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिये अपने जोश और जुनून का सही दिशा में उपयोग करें। उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानन्द कहते थे कि ‘‘उठो जागो और तब तक बढ़ते रहो जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’’। सभी विद्यार्थियों व युवाओं को इस वाक्य का हमेशा पालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि युवाओं को नकारात्मक सोच से बचना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति सकारात्मक कार्यो में लगानी चाहिए। युवाओं को अपना कीमती समय मोबाइल पर अनावश्यक खर्च नहीं करना चाहिए। उन्होने युवाओं को सायबर ठगी से बचने के लिये जरूरी सावधानियां रखने की सलाह भी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री बसंत राजपूत ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संगीता बिले, महाविद्यालय के प्रशासकीय बी.के. बिछोतिया व प्राध्यापक डॉ. धीरा शाह व महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व विद्यार्थीगण मौजूद थे। कार्यक्रम में कुछ विद्यार्थियों ने अपने संबोधन में युवा नीति के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किये। प्राचार्य डॉ. बिले ने इस अवसर पर बताया कि युवा नीति के संबंध में विद्यार्थियों के सुझाव प्राप्त करने के लिये प्राचार्य कक्ष के बाहर सुझाव पेटी लगाई गई है। इसमें विद्यार्थी अपना नाम लिखकर सुझाव डाल सकते है।