jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

यूजीसी नेट 2023 के आवेदन की प्रक्रिया आज से ..प्रारंभ

           विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है,तो यूजीसी नेट क्वालीफाई करो
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल|  यूजीसी नेट जून- 2023 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन (यूजीसी) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट जून परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। उन्‍होंने टि्वटर के माध्‍यम से जानकारी साझा की है कि यूजीसी नेट जून- 2023 परीक्षा के आवेदन 10 मई से शुरू होंगे और 31 मई शाम 5 बजे तक जारी रहेंगे।

- Install Android App -

जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 13 जून से 22 जून तक अलग-अलग तारीख पर आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जूनियर रीसर्च फेलोशिप और लेक्‍चररशिप के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कंप्‍यूटर बेस्‍ड टेस्‍ट मोड में किया जाएगा। परीक्षा 83 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी आफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।
कोई भी विद्यार्थी पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद या फिर पोस्ट ग्रेजुएट के पहले ईयर के रिजल्ट के बाद इस परीक्षा में बैठ सकता है। इसमे मिनिमम मार्क्स की बाध्यता भी है। कम से कम 50 फीसदी अंक आपको पीजी में प्राप्त करने होंगे। वर्ष में दो बार इसकी परीक्षा होती है। एक तो जून में ओर दूसरी दिसंबर में|