jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

भिंड में भीषण एक्सीडेंट ट्राले ने दो बाइक पर सवार लोगों को रौंदा, 4 लोगों की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड। एमपी में भीषण रोड एक्सीडेंट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को खरगोन में बस एक्सीडेंट में जहां 24 लोगों ने अपनी जान गंवा दी वहीं भिंड में भी देर रात भीषण एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई। यहां एक ट्राला ने दो बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने बताया कि रौन थाना में बायपास पर परसाला मोड़ के आगे यह हादसा हुआ। ट्राला और दो बाइकों की आमने—सामने की टक्कर हो गई।

भीषण भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या कुल चार हो गई।

ट्राला की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार एक महिला तो उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। एक युवक के सिर में गहरी चोट आई। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय नीलम देवी के मायके गुलालपुरा में मंगलवार को शादी थी। वे अपने परिजनों के साथ दो बाइकों शादी में जा रहीं थी तभी ये हादसा हो गया

- Install Android App -