jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda big news: कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन, देखिए खबर महत्वपूर्ण है।

हरदा / कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिले के अधिकारियों के बीच नये सिरे से कार्य विभाजन किया है। जारी आदेश अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ-साथ समाधान ऑनलाइन, दिशा बैठक का भी नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, खादी ग्रामोद्योग, रोजगार, जनअभियान परिषद, लीड बैंक, तकनीकी शिक्षा व कौशल, शहरी विकास अभिकरण, ई-दक्ष व ई गवर्नेंस, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, श्रम विभाग तथा सीएम हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग शाखा के प्रभारी अधिकारी का दायित्व भी श्री सिसोनिया को सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे को खाद्य, विमानन, विधि विधायी विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, जेल, होमगार्ड, सहकारिता, सहकारी बैंक, आबकारी, परिवहन, खनिज, आदिम जाति कल्याण, जिला पंजीयक, महिला एवं बाल विकास विभाग, भू अर्जन, प्रोटोकॉल, शस्त्र लायसेंस शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह को खेल एवं युवा कल्याण, लोक निर्माण विभाग, पी.आई.यू, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क विकास निगम, जल संसाधन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, राजस्व, उपार्जन, स्वास्थ्य, आयुष, कोषालय, पेंशन व विद्युत वितरण कम्पनी से संबंधित कार्यों के लिये प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सूचना का अधिकार, कॉलोनी प्रकोष्ठ, भारत निर्वाचन आयोग, स्थापना, जन शिकायत संबंधी शाखा का प्रभार भी श्री डी.के. सिंह को सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू को पुरातत्व, पर्यटन, तीर्थदर्शन योजना, धर्मस्व शाखा, स्थानीय निर्वाचन, जनसुनवाई, रेडक्रास, पीएनडीटी, प्रतिलिपि, अभिलेखागार व जनगणना संबंधी शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष खरे को केन्द्रीय विद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग, लोक सेवा, ई-गवर्नेंस, एनआईसी, उद्योग, भू-अभिलेख, स्वेच्छानुदान व राहत शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है।