jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर

हरदा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और रात्रि के समय सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हरदा ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत कृषि उपज मंडी में किसानों के करीब 400 से 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप एवं रिफ्लेक्टर लगाए गए।

पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य रात के समय कम रोशनी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दूर से ही दिखाई देना सुनिश्चित करना है। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को समय रहते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पता चल सकेगा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।

- Install Android App -

इस दौरान यातायात प्रभारी वर्षा गौर ने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सभी वाहनों पर रेडियम टेप और आवश्यक रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। रात के समय सड़क पर वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात पुलिस ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।