jhankar
ब्रेकिंग
धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव... हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा... महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन

50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ

हरदा। जन्मदिन को आमतौर पर लोग उत्सव, खुशियों और अपनों के साथ मनाते हैं, लेकिन समाज को नई दिशा देने की सोच रखने वाले वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष दीपक नेमा और उनकी पत्नी एडवोकेट मंजू नेमा ने अपने जीवन के 50वें पड़ाव पर एक प्रेरणादायी पहल करने का संकल्प लिया है। नेमा दंपती ने मृत्यु के बाद अपने उपयोगी अंगों का दान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने और दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का निर्णय लिया है। इस संकल्प के लिए उन्होंने विधिवत ऑनलाइन फॉर्म भरकर शपथ भी ली।

दीपक नेमा ने बताया कि उनका जन्मदिन 25 अक्टूबर को मनाया गया, जबकि उनकी पत्नी एडवोकेट मंजू नेमा का जन्मदिन 30 अक्टूबर को है। दोनों इस वर्ष अपने जीवन के 50वें पड़ाव पर पहुंचे हैं। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के साथ ही समाज के लिए कुछ सार्थक करने के उद्देश्य से उन्होंने अंगदान का संकल्प लिया।

- Install Android App -

नेमा दंपती का मानना है कि मृत्यु के बाद भी व्यक्ति अपने अंगों के माध्यम से किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। अंगदान से किसी जरूरतमंद मरीज को जीवन की नई उम्मीद मिल सकती है और किसी परिवार की खुशियां लौट सकती हैं।

उन्होंने कहा कि खुशियां केवल अपने लिए मनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजाला लाने का प्रयास करना चाहिए। उनका यह छोटा-सा संकल्प समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अन्य लोगों को भी इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित कर सकता है।

नेमा दंपती की यह पहल जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका संदेश है कि जीवन का वास्तविक आनंद दूसरों के काम आने और किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी की उम्मीद देने में है।