हरदा |मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि रविवार 24 जनवरी को कुल 561 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 01 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 560 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट संस्कार विद्यापीठ हरदा निवासी 32 वर्षीय पुरुष की है। रविवार को 164 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 51850 में से 51558 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 262 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 22 है, 2034 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 244 मरीजो का परिक्षण कर स्वास्थ लाभ दिया गया।
ब्रेकिंग

