jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

 रवि तेजा की फिल्म ‘खिलाड़ी’ 11 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज 

रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘खिलाड़ी’ 11 फरवरी को सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होने जा रही है। पेन स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म में रवि तेजा पूरी तरह से अलग भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) ने ए स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित किया है। यह यूनिवर्सल स्टोरी के साथ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है। फिल्म को हिंदी में रिलीज करने पर जयंतीलाल गडा कहते हैं, “जैसे-जैसे समय बदला है, लोगों में ओरिजनल कंटेट की मांग बढ़ी है। भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता को देखते हुए खिलाड़ी की कहानी बेहद मनोरंजक है। इसलिए पेन स्टूडियोज को लगा कि उनकी फिल्म को हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए।” मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है। पहले भी उनकी कई फिल्में डब होकर यूट्यूब पर रिलीज की जाती रही हैं। उनकी फिल्मों के बॉलीवुड में भी कई रीमेक बन चुके हैं।