jhankar
ब्रेकिंग
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

रहटगांव के मेडिकल स्टोर का लायसेंस किया निरस्त

मकड़ाई समाचार हरदा। कौशिक मेडिकल स्टोर रहटगांव, प्रोपराइटर डॉक्टर अधीर कुमार राय को प्रदत्त लाइसेंस नियमों के अनुरूप न पाए जाने के कारण निरस्त किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती सोनम जैन ने बताया कि आवेदक को उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस प्रदत्त किया गया था, जिसमें उन्होंने एफिडेविट लगाया था कि फार्मासिस्ट किसी और संस्था में काम नहीं करते हैं। उन्होने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर कि फार्मासिस्ट किसी और संस्था में काम करता है, तत्काल ही दुकान का निरीक्षण कर संबंधित व्यक्ति को शो कॉज नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं पाया गया। शिकायत सही पाए जाने पर लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। उन्होने बताया कि जाँच के दौरान अगर किसी और व्यक्ति के द्वारा मेडिकल संबंधी गलत दस्तावेज प्रस्तुत किया जाना पाया जाता है तो उनका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।