jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

पॉलिटेक्निक कॉलेज में रक्तदान अमृत महोत्सव कल होगा

कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से की रक्तदान की अपील

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिये 17 सितम्बर से रक्तदान शिविर होंगे। शिविरों का आयोजन 1 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान अवश्य करें।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि 17 सितम्बर को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रातः 10 बजे से विशाल रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का  स्लोगन- ‘रक्तदान सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है, प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचाएं’ है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली के आरोग्य सेतु एप एवं ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। आरोग्य सेतु एप पर रक्तदान के लिए पंजीकृत व्यक्तियों के डेटा ई-रक्तकोष वेब पोर्टल से रक्तदान शिविरों का आयोजन करने वाले ब्लड सेंटर को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी स्वयंसेवी संगठन, ट्रस्ट, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद, रक्तदाता संगठनों आदि द्वारा रक्तदान शिविरों को ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। इससे प्रत्येक जिले में कार्यरत एनजीओ, स्वयंसेवी संगठनों एवं उनके द्वारा होने वाले शिविरों की जानकारी ब्लड सेंटरों को उपलब्ध हो जाएगी। पंजीकृत शिविरों की जानकारी ई-रक्तकोष पोर्टल द्वारा सभी रक्तदाताओं को उपलब्ध हो पायेगी। रक्तदान शिविर में संग्रहित रक्त यूनिटों का स्टॉक प्रतिदिन अपडेट किया जाएगा एवं पोर्टल से जनरेट कर स्वैच्छिक रक्तदान का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। रक्तदान शिविरों की जानकारी ई-रक्तकोष पोर्टल में निरन्तर अपडेट की जाएगी।