ब्रेकिंग
संकट मोचन हनुमान मंदिर में सच्चे श्रद्धा से आए भक्तों की होती है मनोकामना पूरी खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 2 प्रकरण बनाये हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ...

रहटगॉव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला विशाल पथ संचलन, नगरवासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

अखिलेश मालवीय मकड़ाई समाचार रहटगांव-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में अनुशासन का परिचय देते हुए आरएसएस का पथ संचलन निकला। नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत हुआ। एल एन पालीवाल हायरसेकंडरी स्कूल प्रांगण में स्वयं सेवक व संघ के कार्यकर्ता मैदान पर एकत्र हुए। एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया और धर्म ध्वज फहराया प्रार्थना की। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। दोपहर 2 बजे सभी स्वयंसेवक स्कूल ग्राउंड पर एकत्रित हुए। इसके बाद तैयारियों के साथ पथ संचलन निकाला गया। कंधे पर डंडा रखकर कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बाजों पर संघ का घोष बजाकर चल रहे थे। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे। बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने एवं शक्ति माता चौक में भाजपा मंडल रहटगांव के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

- Install Android App -

यह पथ संचलन एल एन पी स्कूल ग्राउंड से होते हुए,फारेस्ट रोड,भिकारी कालोनी,गांधी चौक सेंट्रल बैंक गली,शक्ति माता चौक, से होते हुए अजनाल नदी पार कर नजरपुरा पहुंचा जहाँ पर भी ग्रामीणो ने स्वागत किया।
वहीँ पुनः अजनाल पुल से बाजार चौक होते हुए स्कूल मैदान पर समापन हुआ। संचालन के दौरान नगर में जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही।