jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

राऊ गोल सर्कल पर रोजाना जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

संदीप मौर्य मकड़ाई समाचार महू। राऊ रोड पर रोजाना शाम होने से लंबा जाम लग जाया करता था। जिसकी वजह से वाहनों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक जब इस दौरान इमरजेंसी सेवा देने वाली यानी एम्बुलेंस तक फंस जाती है। जिसकी वजह से वाहन में गंभीर मरीज बुरी तरह से तड़पता है। हालांकि महू राऊ इंदौर को जाने वाला एक ही मार्ग है। इसी मार्ग से सभी छोटे व बड़े अन्य वाहन इसी रोड से गुजरते है। शाम के समय पीतमपुर फैक्ट्रियों से एक साथ बड़े वाहन निकलने के कारण इसी तरह लंबा जाम लग जाता है। राऊ के रहवासियों का कहना है कि इन्हीं वाहनों के कारण कई बार हादसे भी हो चुके है। किन्तु शासन व प्रशासन ने यहां पर किसी तरह की माकूल व्यवस्था नहीं की है।