ब्रेकिंग
जिंदगी और मौत के बीच झूलता आदिवासी युवक, रेफर मरीज को रात 2 बजे तक नहीं मिली एम्बुलेंस इंदौर में बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर भोपाल में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव तीर्थदर्शन योजना का विस्तार होगा: सीएम सोना 500 रुपये टूटकर 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर मध्य प्रदेश में 15 अगस्त से बंद होगी Dial 100 सेवा, नई सुविधा को CM मोहन यादव देंगे हरी झंडी मप्र में 64 लाख अमीर उठा रहे BPL का राशन हरदा: 7 यात्री बस, 2 मेजिक पर चालानी कार्यवाही व एक वाहन जप्त किया !  RTO बोले यादव बस पर भी हुई का... गैस पीड़ितों के मुआवजे को लेकर हाईकोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई पार्वती नदी में बहा मासूम, बचाने कूदी मां भी डूबी, बेटा अब तक लापता

राजग संयोजक शरद यादव का निधन,अंतिम संस्कार शनिवार को मध्य प्रदेश में होगा

मकड़ाई समाचार दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केेंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटे बाद उनका निधन हो गया।
शरद यादव की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव में ही हो। उनका पार्थिक शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया है, जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।
राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी रहे शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के गांव अखमाऊ में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनावी राजनीति की। उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र बिहार रहा। वह बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चार बार, मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो बार और उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक रहे। शरद यादव संभवतः पहले ऐसे राजनेता थे जो तीन राज्यों से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव 1974 और 1977 में जबलपुर से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।