jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

राजस्थान: बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद चाकू चले, दोनों की मौत

जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के भिवाडी इलाके में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग दम्पति में हुए झगड़े ने हिंसक रुप ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच चाकू चले और दोनों की मौत हो गई। मृतक पति 75 वर्ष की उम्र के रिटायर्ड फौजी थे, वहीं मृतका पत्नी की उम्र 66 वर्ष थी। यह दोनों भिवाडी की हाउसिंग सोसायटी के फलैट में रहते थे। इस बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे है, लेकिन घटना के समय फ्लैट पर सिर्फ पति पत्नी ही मौजूद थे।

बहू ने दर्ज कराया है केस

पुलिस को दिए बयान में मृतकों के बेटों ने बताया कि वो तीन भाई है। बीच वाले भाई की पत्नी ने हाल ही में दहेज का मामला दर्ज कराया था। इसमें माता-पिता को भी नामजद आरोपी बनाया गया था। जिस भाई की पत्नी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया माता-पिता उसी भाई के साथ रहते थे। इस मुकदमे के सिलसिले में तीनो भाई शुक्रवार को बाहर गए हुए थे। लौटते समय रास्ते में उन्हें इस घटनाक्रम का पता चला।

- Install Android App -

पति पत्नी के बीच किस बात पर विवाद हुआ इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन वो मुकदमे की वजह से मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। अंदाजा है इसी बात को लेकर उनके बीच कुछ हुआ होगा।

वहीं, पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब पौने 8 बजे की है। विवाद के दौरान चाकू से वार किए गए। जिसमें 66 वर्षीय महिला सविता यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। वह लहूलुहान हालत में घर में ही गिर गईं। जबकि महिला के पति 75 साल के लालचंद यादव ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। उनके गले पर गंभीर घाव था।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। वही सीएचसी भिवाड़ी से घायल वृद्ध को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।