jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

रानापुर : दहेज प्रथा को लेकर आदिवासी समाज की बैठक हुई सम्पन्न 

मकड़ाई समाचार रानापुर/ झाबुआ। दहेज प्रथा से होने वाला शोषण का मुख्य कारण आदिवासी समाज का गुजरात पलायन, कर्ज में डूबे रहना, शिक्षा से वंचित रहना व जागरूकता की कमी होना व अपने क्षेत्रों को छोड़ कर दूसरे क्षेत्रों में जाकर रोजगार के अवसर के लिए निवासरत रहना व अपने व अपने परिवार जनों के साथ अपने घरों से सालो तक दूर रहना। जैसी कई समस्याओं का समाधान निकालना इस अभियान का मकसद हे। समस्त आदिवासी समाज के तडवी पटेल पुजारा सरपंच जन प्रतिनधि एवं समस्त सामाजिक व्यक्ति सम्मितलित हुए। जिसमें कुल 47 पंचायत के 96 गावो के नागरिक उपस्थित रहे व सामाजिक विचारधारा व सामाजिक समस्याओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। जिस प्रकार बीते कई दिनों से आदिवासी समाज में दहेज दापा शादी डीजे अंग्रेजी शराब जैसे मुद्दों पे चर्चाओं का विषय चल रहा है। उसी अनुसार रानापुर अनाज मंडी में समस्त आदिवासी समाज शनिवार को इकठ्ठा हुआ व अपनी सामाजिक जीवनी पर कई प्रकार के सासोधन किए गए। जिसमें शादी का दहेज दो लाख पांच सो किया गया व चांदी एक किलो देना तय की गई। ओर अगर कोई लड़का लड़की अपनी मर्जी से भाग कर सादी करते तो उसका 25 हजार अतरिक्त दंड के रूप में तय किया गया। ओर साथ ही चेतवानी के रूप में बताया गया की अगर पहले से कोई व्यक्ति शादी सुदा हे उसके बाद भी लव मैरिज करता हे तो उस पर दो गुंणा दंड व दहेज वसूला जाएगा। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा शादी ब्याह में अंग्रेजी शराब पीने व पिलाने पर रोक लगाई है। ओर डीजे साउंड सिस्टम को भी बंद किया गया हे। उसकी जगह पुरानी परम्परा अनुसार ढोल मादल नगाड़े आदि का उपयोग शादी ब्याह ममेरे नोतरे वगैरा में होगा। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध करने का समाज जन ने फैसला लिया है।
अगर सामाजिक प्रतिबन्ध के बाद भी कोई अवलेहना करता है या दहेज दापा दंड तय राशि से अधिक लेता है तो उसपर ग्रामीनो द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी। आदिवासी जागरूकता को लेकर मुकेश परमार पत्रकार, भानु भूरिया, रमेश मेडा सरपंच, दरियाव अमलियार, कमरू सिंगार हाटीपूर तड़वी आदि अन्य वरिष्ठ तडवी पटेल पुजारा सरपंच गण आदि द्वारा एक विशेष आदिवासी समाज सुधारक के रूप में कार्य किया जा रहा है। आदिवासी समाज में विफलता व बेरोजगारी व अन्य किसी भी समस्याओ के कारण आदिवासी समाज में विकसितता की कमियों पर ध्यान दिया जा रहा है।

- Install Android App -

रानापुर झाबुआ से योगेश चौहान व दिनेश अखाडीया की खबर