jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण

रायपुर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल में शुरू हुआ धनवंतरी मेडिकल स्टोर

रायपुर के नए इंटरस्टेट बस स्टैंड में अब धनवंतरी मेडिकल स्टोर की शुरुआत की गई है। अलग-अलग जिलों से बस स्टैंड पहुंचने वाले प्रदेश भर के लोगों को इमरजेंसी में यहां पर जरूरी दवाएं मिल सकेंगी। एजाज ढेबर और नगर निगम के अफसरों ने इस मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया। इस मेडिकल स्टोर में सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा गंभीर बीमारियों की जरूरी दवाएं भी मौजूद हैं। इस धनवंतरी मेडिकल स्टोर में जेनेरिक दवाओं को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि लोगों की जरूरत के हिसाब से 20 ब्रांडेड कंपनियों की प्रचलित दवाओं को भी इस मेडिकल स्टोर में रखा गया है। बुधवार 2 फरवरी से नए धनवंतरी मेडिकल स्टोर शुरू करने की तैयारी है। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि मेकाहारा कैंपस और कैनाल लिंक रोड में बांटिया नर्सिंग होम के पास भी दो नई धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू किए जाएंगे। इस जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 72% डिस्काउंट पर दवाएं उपलब्ध होंगी। आम सर्दी खांसी बुखार की दवाएं यहां महज 10 से 15 रुपए में मिल जाती हैं।