ब्रेकिंग
पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक... गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...

राष्ट्रपति के लिए असभ्य शब्दो के प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता उदित राज को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी कर माफी मांगने को कहा है

मकड़ाई समाचार भोपाल। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन जो भी व्यक्तित्व होता हैं वह पूरे राष्ट्र के लिए सम्मानीय होता है।इस बात को समझाने की किसी को भी आवश्यकता नही हैं मगर सियासत के गलियारें के लोगो के बिगडे़ बोल ने राष्ट्रपति से जैसे सम्मानीय पद के विरुद्ध असभ्य भाषा का प्रयोग किया हैं जो कि बहुत ही निंदनीय है।देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के लिए असभ्य शब्दो के प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता उदित राज को  राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी कर माफी मांगने को कहा है।

- Install Android App -

ज्ञात हो कि 4अक्टूबर को गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा था कि देश में 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन गुजरात करता हैं और यह कहा जा सकता है कि राज्य द्वारा उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है। इस पर कांग्रेसजनो नेे  आपत्ति ली। कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू केे लिए गलत शब्दो का प्रयोग किया हैं उन्होेनेे ट्वीट में कहा द्रोपदी मुर्मू जी जैसा राष्टपति किसी देश को न मिले चमचागिरी की भी हद है कहती है 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक  खाते खुद  नमक खाकर जिएं पता लगेगा।
उक्त बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उदितराज की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होने कहा कि यह पहली बार नही हुआ हैं इससे पूर्व कांग्रेस के अन्य नेता ,द्वारा भी राष्ट्रपति को लेकर टिप्पणी की गई  थी।देश के  सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व किसी जाति व धर्म से उपर उठकर होते है। आज कांग्रेस के लोग मुद्दा विहीन हो रहे है।