मकड़ाई समाचार हिमाचल प्रदेश । प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रो मेें भूस्खलन की घटनाएं हो रही है। सोमवार को भूस्खलन के कारण हाईवे जाम हो गया। रामपुर के ज्योरी में पहाड़ टूटकर हाईवे पर आ गिरा। इससे किन्नौर आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विगत दिनों से पहाड़ो से टूटकर पत्थरो के गिरने का घटनाएं हो रही थी। जिला प्रशासन ने पहले से सबको अलर्ट कर पुलिस बल तैनात कर रखा था। इससे किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-5 पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।घटना स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
ब्रेकिंग