jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

मुर्दे पर मामला दर्ज पुलिस ने मृतक के खिलाफ ही मामला दर्ज किया जिसने 24घंटे पहले लगाई थी फांसी

जालौन। जिले के शहर कोतवाली उरई में पुलिस ने एक मुर्दे पर मामला दर्ज कर दिया। जब मामला तूल पकड़ा तो उसे रफा दफा करने में मृृतक के घर रात में ही जा पहुंचे।इसका भी वीडियो वायरल हो गया। पुलिस जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था उसने 24 घंटे पहले ही फांसी लगा ली थी।

- Install Android App -

जब मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले में जांच के आदेश दिए गए है।उरई थाना क्षेत्र में राजेद्र नगर में शनिवार की रात को सागर गुप्ता नाम के युवा ने फांसी लगा ली। सूचना  पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नि की शिकायत पर पुुलिस ने मृतक के खिलाफ ही मारपीट व धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जब घटना का बबाल मचा तो पुलिस सकते में आ गई जांच के डर से थाना इंचार्च विनोद पांडेय मृतक केे परिजनो से मिले भी थे।