jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

राष्ट्रीय मुद्रा परिषद के संस्थापक व वरिष्ठ मुद्रा शास्त्री श्री गिरीश शर्मा ने किए पेशवा समाधि के दर्शन

सुनील पटल्या बेड़िया। राष्ट्रीय मुद्रा परिषद के संस्थापक तथा वरिष्ठ मुद्रा शास्त्री  गिरीश शर्मा इंदौर व संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार मिलन कुमार याग्निक बड़ौदा अपने निजी प्रवास पर निमाड़ पहुंचे । जहां रावेरखेड़ी में प्रसिद्ध मराठा वीर बाजीराव पेशवा की समाधि का दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। रावेरखेड़ी के अल्प प्रवास में उनके साथ परिषद के सदस्य व मुद्रा-संग्रहकर्ता  दिनेश भावसार भी साथ थे। श्री याग्निक ने बताया की उनके द्वारा भी लगातार शासन के समक्ष इस समाधि स्थल के रख-रखाव व सुंदरता हेतु अपने सुझाव पत्राचार द्वारा भेजे गये थे।
बेड़िया के युवा मुद्रा संग्रहकर्ता तथा विरासत प्रबंधन विशेषज्ञ गौरव मण्डलोई ने जानकारी देते हुए बताया की निमाड़ घाटी सभ्यता कई मायनों में प्राचीन है तथा यहाँ की भूमी सदैव समृद्धि की खान रही है ।यहाँ अक्सर खनन करने पर पुरानी मुद्राएं, सिक्के तथा अन्य पुरा महत्व के अवशेष प्राप्त होते हैं । समाधि स्थल के संबंध में रावेरखेड़ी के समाजसेवी अनिल बिरला ने बताया की यहाँ के युवाओं तथा शासन के अथक प्रयासों व आंदोलन के बाद हीं समाधि स्थल तक पहुँच मार्ग बन पाया है। साथ ही अनिल बिरला ने अपनी ओजस्वी वाणी में अजेय योद्धा की संम्पूर्ण जीवन गाथा को पवाड़ा शैली में सुनाकर वातावरण को शौर्य से भर दिया। प्रवास से पुर्व धामनोद के युवा संग्रहकर्ता मधुर सोनी को श्री गिरीश शर्मा ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक सिटी क्वाईन्स आफ एंशियेंट इंडिया प्रोत्साहन स्वरूप भेंट की गई ।

- Install Android App -