ब्रेकिंग
देवास: विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने पुजारी से मांगी माफी: भाजपा संगठन ने दी विधायक शुक्ला को ह... हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी!

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सेना के वाहन और ट्रक के बीच भिड़ंत, स्टीयरिंग में फंसा रहा जवान

मकड़ाई समाचार सतना। मैहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में पहाड़ी मौहर के पास सेना के वाहन और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सेना का तर्क दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमे दो जवान घायल हो गए। जानकारी अनुसार घटना सुबह 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। टक्कर के बाद सेना के ट्रक में सेना का ड्राइवर काफी देर तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा जिसे वाहन में सवार अन्य जवान और राहगीरों व स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और मैहर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जहां घायल जवानों का इलाज जारी है।

- Install Android App -

उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर: जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में पहाड़ी के पास नरौरा गांव के पास उल्टी दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सेना के ट्रक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि सेना का ट्रक सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार भिड़ंत की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग दौड़े और बचाव में जुट गए। इस दौरान ट्रक में फंसे सेना के जवानों को बाहर निकालने का काम लोगों ने शुरू किया। वहीं सेना का ड्राइवर जो कि बुरी तरह स्टीयरिंग में फंसा था उसे भी लगभग आधा घंटे की मेहनत के बाद निकाला जा सका। सूचना पाकर मौके पर मैहर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

12 घंटे में तीन बड़े हादसे: ज्ञात हो कि बीते 12 घंटे में जिले में तीन बड़े हादसे हुए हैं। जिसमे रामनगर थाना अंतर्गत शहडोल से मैहर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया। जिसमें 19 श्रद्धालु घायल हो गए। इसी तरह आज सुबह 10:30 के आस-पास उचेहरा नागौद मार्ग पर एक यात्री बस पलट गई जिसमें 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है। वही 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सेना का वाहन ट्रक से टकरा गया। गनीमत रही कि सभी हादसों में किसी की भी जान नहीं गई है।