jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

देवास: विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने पुजारी से मांगी माफी: भाजपा संगठन ने दी विधायक शुक्ला को हिदायत देते कहा बेटे को सम्भाले

देवास के चामुंडा माता मंदिर के पुजारी से अभद्रता के मामले में भाजपा प्रदेश संगठन ने विधायक गोलू शुक्ला को हिदायत दी अपने बेटे को संभाले ताकि पार्टी की छवि खराब न हो।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास।  विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष और चामुंडा माता मन्दिर के पुजारी का विवाद विधायक पुत्र के माफी मांगने से शान्त हो गया है।

विधायक शुक्ला को पार्टी कार्यालय बुलाया

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक गोलू शुक्ला एक अन्य विधायक के साथ देवास के लिए निकले थे ताकि पुजारी से मिले और माफी मांगकर मामले को शांत किया जा सके। विधायक शुक्ला देवास के लिए निकले ही थे उन्हे फोन आया की पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक लेंगे।

- Install Android App -

भाजपा कार्यालय मे ली बैठक दी नसीहत

भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में यह बैठक ली। बैठक में संगठन मंत्री ने विधायक शुक्ला को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगठन मामले को लेकर गंभीर है।संगठन मंत्री ने कहा कि अब मामले में कुछ नहीं करना है। हमें इस मामले का पटाक्षेप करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम अब कोई प्रतिक्रिया न दें।

अपने बेटे को सम्भाले
विधायक गोलू शुक्ला को हिदायत दी गई कि वे अपने बेटे को थोड़ा संभालें। ऐसे कोई काम न करें जिससे पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो।

बैठक में ही थाने पर सरेंडर करने को लेकर सहमति बनी। इसमें विधायक गोलू शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा, पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे, जीतू जिराती शामिल हुए।