मकड़ाई समाचार हरदा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया 7 मार्च को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मांगरिया प्रात: 7 बजे दिल्ली से भोपाल आयेंगे। प्रात: 7:30 बजे भोपाल से हरदा के लिये प्रस्थान करेंगे। वे प्रात: 11 बजे सर्किट हाउस हरदा पहुँचेंगे। दोपहर 12:10 बजे हरदा से खिरकिया के लिये प्रस्थान कर सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे मांगरिया खिरकिया से हरदा के लिये प्रस्थान कर सर्किट हाउस पर अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे तथा रात्रि 8 बजे हरदा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
ब्रेकिंग
