ब्रेकिंग
मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध मे युवक कांग्रेस ने फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला फूँका

मकड़ाई समाचार खिरकिया। शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी सदस्यता रद्द करने के विरोध मे कालेज रोड के सामने मेन रोड पर युवक कांग्रेस विधानसभा हरदा पदाधिकारियों द्वारा नारेबाजी करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला फूँका।

युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप सारण ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा घबराई हुई हैं भाजपा जानती हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है।  ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए नरेंद्र मोदी के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी कि लोकसभा कि सदस्यता रद्द कि गई हैं।

- Install Android App -

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सोलंकी ने कहा है कि आज लोकसभा सचिवालय द्वारा ऊठाया गया यह कदम गैर-लोकतांत्रिक हैं। यह पूरा फैसला लोकसभा सचिवालय पर दबाव बनाकर लिया गया है। ऐसा मुख्य मुद्दों जैसे अदाणी मुद्दे पर जेपीसी जांच से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। कांग्रेस और गांधी परिवार उनसे नहीं डरता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार राज्यसभा में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को ‘सूर्पणखा’ कहा था। पीएम होने के नाते उन्होंने उनके लिए इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया। वे सिर्फ गांधी परिवार को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम सब उनके साथ हैं।

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा ऐसे हथकंडे हमे डरा नहीं सकते राहुल गांधी देश के युवाओं कि आवाज हैं आज पूरा भारत राहुल गांधी के साथ हैं भाजपा की तानाशाही केंद्र सरकार के विरुद्ध युवक कांग्रेस पदाधिकारी राहुल गांधी के साथ हैं।

इस दौरान दशरथ पटेल, रवि बिश्नोई, प्रदुमन कुशवाह, राम विश्नोई, कमलेश जी राजपूत, मनजीत सिंह बघेल, अनुरूप बायवर, योगेश सारण देवेंद्र राजपूत, हार्दिक जयसवाल, सुमित ओनकर, आयुष जयसवाल, शिवपाल राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।