jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

रिश्ते शर्मसार : 9 साल की बच्ची से रेप, बुआ के लड़के ने वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार

मासूम पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

मकड़ाई समाचार झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में रिश्तों को शर्मसार कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुआ के लड़के ने 9 साल की ममेरी बहन के साथ रेप किया। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मासूम पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

दरअसल, घटना झाबुआ कोतवाली अंतर्गत आने वाले नलदी गांव की है। मासूम पीड़ित की मां ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि बीती रात वो रात 9 बजे बेटी और बेटे को घर के आंगन में सुलाकर पत्नी के साथ घर के पीछे खेत में सोने चले गए थे, तभी पिछले 15 दिनों से मेरे ही घर में मेहमान बनकर रह रहे नंनद के बेटे ने बेटी को उठाकर घर से दूर ले गया और हवस का शिकार बनाया। सुबह बेटी ने रोते हुए अपने साथ हुई अपबीती बताई।

शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 373, 376, 336 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया है। बता दें कि एक महीने के अंदर कोतवाली थाना क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। पिछले दिनों भी पिटोल के समीप एक गांव में बच्ची के साथ उसके मामा ने बलात्कार कर हत्या कर दी थी।