jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

रीवा:बोरवेल के गड्डे में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी, 8 जेसीबी से खुदाई करवा रहा जिला प्रशासन

रीवा : खुला बोरवेल छोड़ने वालो पर सरकार ने सख्ती से आदेश जारी कर कार्यवाही की बात कही थी। लेकिन उसके बाद भी कई लोग बोरवेल के गड्डे को खुला छोड़ देते है उनकी एक छोटी सी गलती  मासूम बच्चो की जान ले लेती है। पूर्व में कई घटनाए मध्यप्रदेश में हो चुकी । सीएम मोहन यादव ने अभी कुछ माह पूर्व ही सभी जिला कलेक्टर और विभागों को आदेश जारी किए थे। उसके बाद भी कई बोरवेल के गड्डे अभी भी खुले पड़े हुए है। जिसके कारण कई हादसे हो रहे है। मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार को बोरवेल में एक 6 साल का आदिवासी बच्चा गिर गया।

उसको बाहर निकालने का काम शुक्रवार से आज तक चल रहा है। । बच्चा शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था। बच्चे की मां शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की नानी निर्मला का कहना है कि हमें भगवान पर भरोसा है। बच्चा जल्दी बाहर आ जाएगा।

- Install Android App -

https://x.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1779002192202022987?t=WKwdeDeRn_9NdCsljkc7jg&s=08

मामला रीवा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। बच्चे का मयंक (6) पिता विजय आदिवासी है। वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। रेस्क्यू टीम बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। फिलहाल बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया।

बच्चे की मां शीला आदिवासी अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर रातभर घटनास्थल पर बैठी रही।