jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Crime News: सलकनपुर में 14 वर्ष की नाबालिग से वर्ग विशेष के दो युवको ने किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार। जिले के नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम सलकनपुर में एक 14 वर्ष की नाबालिग लड़की के घर में घुसकर पीथमपुर के दो वर्ग विशेष के युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया है।पुलिस ने दुष्कर्म व अन्या धाराओ के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में थाने पर पीड़िता के परिजनों के साथ अन्य लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे ।

- Install Android App -

मामला 11 अप्रैल को ग्राम सलकनपुर का 14 वर्ष की नाबालिक लड़की के परिजन लड़की के मामा की शादी में घर से बाहर गए हुए थे। नाबालिक घर में अकेली थी। रात्रि के 8 बजे टीवी देख रही थी। इसी दौरान घर में पीछे के दरवाजे से पीथमपुर इंडोरामा का साहिल पुत्र अल्लानूर एवं दोस्त नजीर लड़की के घर में घुस आए। लड़की ने उन्हे घर से बाहर जाने को कहा उन्होने दरवाजा बंद कर नाबालिक ने उन्हें बाहर जाने का बोला तो दरवाजा बंद कर दिया और साहिल ने नाजीर को बाहर भेज दिया और कहा कि आने.जाने वालों पर नजर रखना और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसी समय लड़की के चाचा का आना हुआ तो दोनो भागने लगें और बागड़ में फंस गए। लड़की के परिजनों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर सलकनपुर ले गए। उसके बाद डायल 100 को बुलाकर नालछा थाने पर भेज दिया। देर शाम को नालछा थाने पर धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह भी पहुंची एवं पूरे मामले की जांच कर नाबालिक का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया। नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिक व स्वजन थाने पर आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी हो गई है। स्वास्थ्य परीक्षण भी हो चुका है। आज दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।