jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात

विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ

।हरदा : विश्व शांति, सर्वजीव कल्याण और जन-जन के सुख-समृद्धि की मंगल भावना को लेकर दिगंबर जैन समाज, हरदा में 16 दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का शुभारंभ रविवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। भगवान श्री शांतिनाथ की आराधना, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में समाज के धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्म लाभ लिया।

उक्त जानकारी देते हुए समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि आयोजन के शुभारंभ अवसर पर ध्वजारोहण का सौभाग्य हेमंत-माया जैन परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं, विधान के प्रथम दिन के पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य सुशील-रानी रापरिया जैन परिवार को मिला। धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

16 दिनों तक चलने वाले इस महामंडल विधान में प्रतिदिन प्रातःकाल अभिषेक, शांतिधारा, जाप और विधान पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री शांतिनाथ की आराधना के माध्यम से विश्व में शांति स्थापित करने, सभी प्राणियों के कल्याण और समाज में सुख-समृद्धि की मंगल कामना करना है।

- Install Android App -

समाजजनों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं एवं धर्मावलंबियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। समाजजनों ने धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर सेवा और समर्पण भाव के साथ आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। सामूहिक पूजा-अर्चना के दौरान धर्म, अहिंसा, करुणा और विश्व कल्याण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।

यह 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 26 अक्टूबर तक चलेगा। समापन अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। जैन समाज ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं माता-बहनों से आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने और पुण्य संचय करने का आह्वान किया है।