कार्यकर्ताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी
कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सिराली नगर के पुराना बस स्टैंड पर लगाने पर चर्चा की
सिराली – रविवार को तमाम सामाजिक संगठनों के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास मंदिर पर सिराली में बैठक रखी गई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समाज उत्थान के लिए अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों ने चर्चा की। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का गठन किया। जिसमें संगठन के अध्यक्ष अर्जुन राठौर व सचिव आनंद किरावर को बनाया गया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहमति से संगठन की कोषाध्यक्ष कैलाश सोलंकी, सलाहकार देवसर दुधे, सालकराम कोगे, व संरक्षक प्रकाश सेजकर संगठन के मार्गदर्शक खुशियाल मंडलेकर, व संगठन प्रभारी अजय मंडलेकर, संगठन मंत्री रामसिंह गन्नौरे को बनाया गया। अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन के मार्गदर्शक ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति विकास के लिए युवाओं संगठित होकर समाज का विकास करना होगा।
महापुरुषों के विचारों पर चलने के लिए बात कही। संगठन के सलाहकार सालकराम कोगे ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति संगठन क्षेत्र में एकजुट होकर समाज हित में गरीब तपके के समुदाय के लोगों के लिए काम करेगा। शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेगा। अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप निवारे ने बताया सर्व सहमति से नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमारे समुदाय को जागरूक होने की जरूरत है।
आए दिन हमारे समाज पर शोषण अत्याचार होता है। हम सभी लोग एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक शैतान उइके , संगठन के महामंत्री राधेश्याम नागराज , स – सचिव रामस्वरूप बघेल, उपाध्यक्ष योगेश मल्हारे, सदस्य मथुरा प्रसाद मंडराई, सुरेश राठौर, पुरण मालवीय , शंकर मालवीय जितेंद्र चौरे, राजू कोगे, केवलराम मालवीय, पिंटालाल काजले व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

