मकड़ाई समाचार हरदा। छीपानेर गॉव के ग्रामीण रेत माफिया होशंगाबाद जिले की आर के टी सी कंपनी के गुर्गों की गुंडागर्दी से परेशान है। शुक्रवार देर रात 10 बजे इस कंपनी के दो दर्जन गुर्गे गाड़ियों से ठसाठस भरकर आये और देर रात तक नर्मदा से पोखलेन मशीन की मदद से अवैध ओवरलोड रेत डंपरो को गॉव से निकाला। रात को ग्रामीणों ने विरोध भी किया। लेकिन इस कम्पनी के गुर्गे लड़ाई झगड़ा करने को आतुर हो उठे। रात को ग्रामीणों द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स को इन गुर्गों ने तोड़कर ले गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुँची। ओर मामला शांत कराया। लेकिन देर रात तक ओवरलोड डम्फर चलते रहे।
मकड़ाई समाचार से चर्चा में नर्मदा सुरक्षा प्रादेशिक संरक्षक दयाल गुरुजी ने बताया कि इस होशंगाबाद आर के टीसी कम्पनों के गुंडों से पूरा गॉव परेशान है। प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नही करता। इन लोगो द्वारा आये दिन ग्रामीणों को धमकाना, गोली चलाकर हवाई फायर करना यहां आम बात हो गई। ग्रामीणों में दहशत है। भय का माहौल है। दयाल गुरुजी ने बताया कि अवैध परिवहन कर ग्राम गोंदागांव खुर्द से तजपुरा पहुंच मार्ग को क्षति पहुंचाई जा रही है । वहीं सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा रोके जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिसकी शिकायत भी सीएम हेल्पलाइन सहित जिलाधीश महोदय के पास की गई।
ग्रामीणों का भी कहना है कि पिछले महीने भी यहां पर रेत माफियाओं द्वारा फायरिंग की गई थी एवं तेज गति रफ्तार से 1 गोवंश का वध कर दिया गया एवं 1 गोवंश का पेर तोड़ दिया गया ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर जनप्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा है प्रशासन से गुहार लगाते हुए इस पर संज्ञान लेकर अवैध परिवहन को तत्काल रोका जाये। शुक्रवार को भी रेत माफियाओं द्वारा ग्रामीणों द्वारा अवैध परिवहन को रोके जाने पर उत्पात मचाया गया एवं अवैध रूप से ओवरलोड डंपर ओं का परिचालन करवाया जा रहा है प्रशासन चुप है इसके क्या पीछे क्या वजह है।

