jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

दबंगो ने शासकीय रास्ते को किया बंद, संगठन की एकता के कारण 24 घँटे में रास्ता खुलवाने पहुँचे अधिकारी

मकड़ाई समाचार सीहोर। जिले के आष्टा ब्लॉक के शोभाखेड़ी गांव में गॉव के कुछ दबंगो ने शासकीय रास्ते पर मुरूम बजरी डालकर रास्ता रोकने की कोशिश की थी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संगठन के सक्रिय सदस्य अर्जुन के घर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा मुरूम डाल कर रास्ता बंद किया गया। जिसकी जानकारी उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संगठन के ग्रुप में दी। जिसको तत्काल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में लिया गया और राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी के एस शुक्ला द्वारा TI आष्टा और तहसीलदार आष्टा से बात कर उक्त मामले की निष्पक्ष जांच व रास्ते को बंद करने वालों पर कार्यवाही और रास्ता चालू कराने के लिये चर्चा की। ईधर मुलनिवासी स्वाभिमान सेना के प्रमुख श्याम सिंह कुमरे ने भी सीहोर के जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा की और क्षेत्र में दबंगो द्वारा किये जा रहे ऐसे अन्याय के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

- Install Android App -

संग़ठन के दबाव के बाद मौके पर पुलिस टीम ओर राजस्व विभाग के अधिकारी पहुचे। ओर अतिक्रमण रुकवाकर मार्ग चालू करवाया। ग्रामीणों ने संग़ठन के वरिष्ठ श्याम सिंह कुमरे, करुणा शंकर शुक्ला ओर प्रदेश प्रभारी धन सिंह भलावी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि आज संग़ठन के कारण ही हमे न्याय मिला। नही तो ऐसे कई अतिक्रमण जिले के कई गॉवों में हो चुके है।