jhankar
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, पहले दिन दिखा मिला जुला असर

चंडीगढ़(धरणी): रोडवेज में 720 निजी बसें शामिल करने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। सुबह से अधिकतर जगहों पर रा‍ेडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। कुछ जगहों पर निजी बसें चल रही हैं। बस स्‍टैंडों पर हड़ताली कर्मचारी धरना दे रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात है।

हालाकि पहले दिन प्रदेश में हड़ताल का मिला जुला असल देखने को मिला। वहीं परिवहन विभाग के ए सी एस धनपत सिंह के अनुसार अाज रोडवेज की 60 प्रतिशत बसे चली हैं।

- Install Android App -

विभाग ने यात्रियों को राहत देने के लिए कई जगह बिना कंडक्टरों के ही बस चलाकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। वहीं हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद, अम्बाला व अन्य कई शहरों से कर्चारियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि हरियाणा में रोड़वेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम किया है। प्राइवेट बसों को रोडवेज में शामिल करने के विरोध में रोड़वेज कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है। 15-16 की मध्यरात्रि 12 बजे से ही रोड़वेज कर्मचारियों ने बसों के पहिए रोक दिए। अाज सुबह से आ रही खबरों के मुताबिक चक्का जाम का मिलाजुला असर देखने को मिला।

बता दें कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने खट्टर सरकार की प्रतिकिलोमीटर स्कीम के तहत 720 प्राईवेट बसों को चलाने की योजना से नाराज चल रहे हैं। कर्मचारी चाहते हैं कि स्कीम लागू न की जाए क्योंकि ऐसा करने से निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बंद हो जाएंगे।