jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

लखनऊ कैंट में रोचक हुआ मुकाबला रीता बहुगुणा के बेटे मयंक को उतारने की तैयारी में सपा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में आईं अपर्णा यादव को यहां से उतारने के कयास लग रहे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। यही नहीं इसी सीट से भाजपा की प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए टिकट मांग रही थीं, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। इन दोनों की बजाय भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल यह सीट ब्राह्मण बहुल मानी जाती है। इसलिए रीता बहुगुणा जोशी भी यहां से बेटे के लिए टिकट मांग रही थीं। अब खबर है कि सपा उनके बेटे मयंक जोशी को यहां से टिकट दे सकती है। रीता बहुगुणा जोशी ने टिकट न मिलने की आशंका देखते हुए पहले ही बगावत के संकेत दिए थे। उनका कहना था कि पार्टी ने टिकट से इनकार कर दिया है और अब मयंक जोशी स्वतंत्र हैं कि उन्हें क्या करना है। सपा ने फिलहाल लखनऊ की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं, लेकिन अब वह टिकट बदल सकती है। पहले ही सपा लंबे वक्त भाजपा का इंतजार कर रही थी, लेकिन आखिर में टिकटों का ऐलान कर दिया था। अब भाजपा की नई लिस्ट आने के बाद सपा फिर से रणनीति में बदलाव की तैयारी कर रही है। इसी के तहत मयंक जोशी को उतारने पर विचार चल रहा है।