jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

लगातार हो रही वर्षा ने बिगाड़े हालात, स्‍कूलों में अवकाश घोषित, कोलार के 04 गेट खुले

मकड़ाई समाचार भोपाल। शहर में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण हालात बिगड़ गए हैं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई है लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे उनका रहना मुश्किल हो गया है। वही कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली भी नहीं है, इस वजह से लोगों को रात भर अंधेरे में ही रहना पड़ा। इसके अलावा शहर के आसपास ग्रामीण इलाकों में भी हालात बिगड़ गए हैं, हलाली नदी का पानी ईटखेड़ी स्थित स्कूल में भर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान शहर में 05 इंच पानी बरसा है। मंगलवार को भी सुबह से ही रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। अतिवर्षा को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शहर के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। तेज बारिश के कारण शहर के तमाम जलाशय पानी से लबालब हो चुके हैं। लगातार बारिश से सोमवार को भदभदा के 11, कलियासोत के 13 गेट खोल दिए गए। इसके अलावा मंगलवार को कोलार डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चार गेट खोले गए हैं।

शहर के इन इलाकों में बिगड़े हालात

शहर के छोला रोड, सिंधी कालोनी, सेफिया कालेज रोड सभी जगह वर्षा के पानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेमरा, करोंद, सिंधी कालोनी , अल्पना तिराहा, भोपाल टाकीज, शाहजहांनाबाद, कोलार की कई कालोनियां, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की कई फैक्ट्रियां, कोलुआ, दाम खेड़ा, जहांगीराबाद, इतवारा, हमीदिया रोड, निशातपुरा, एयरपोर्ट रोड और बाणगंगा समेत कई इलाकों में बारिश के पानी ने मुसीबत बढ़ा दी है।

क्‍यों हो रही भारी वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक अवदाब का क्षेत्र गुना और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा से अवदाब के क्षेत्र से होते हुए पेंड्रा रोड, ओडिशा से बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। इस वजह से लगातार वर्षा हो रही है। मंगलवार शाम तक अवदाब के कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में तब्‍दील होने के आसार हैं। इससे भारी बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

- Install Android App -

यहां हो सकती है भारी वर्षा

शुक्ला ने बताया कि राजधानी में रूक-रूक कर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलोें में 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

भोपाल जिले में अब तक 1110.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

भोपाल जिले में मंगलवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1110.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। भोपाल जिले की औसत वर्षा 1052.9 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 16 अगस्त को बैरागढ़ में 123.7 मिमी बैरसिया में 110.1 मिमी तथा कोलार क्षेत्र में 125.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में 1 जून से 16 अगस्त 2022 तक 1110.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 1274.9 मिमी, बैरसिया में 939.8 तथा कोलार में 1116.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।