jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Love Jihad : शादीशुदा हिंदू महिला को गुल मोहम्मद ने झूठे प्यार में फंसाकर, कराया धर्म परिवर्तन परिजनों का आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र.- संभल में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विवाहित हिंदू महिला को दूसरे समुदाय का युवक बहला.फुसलाकर अपने साथ ले गया और महिला का ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बयान दर्ज करने के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। पूरा मामला चंदोसी कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी का नाम गुल मोहम्मद बताया जा रहा है।चंदौसी की विवाहिता महिला 6 दिन पहले अपने 4 साल के बच्चे को छोड़कर अचानक लापता हो गई। 19 अगस्त की शाम को उसके पति ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि महिला मुरादाबाद के लालपुर हमीरपुर गांव में गुल मोहम्मद नाम के युवक के घर पर रह रही है।

- Install Android App -

लव जिहाद का आरोप

पुलिस ने छापेमारी कर महिला को बरामद कर लिया। इसके बाद बयान दर्ज करने के लिए थाने लेकर आई। परिजनों को पता चला तो वह थाने पहुंचे और महिला को घर भेजने की डिमांड की बात हिंदू संगठनों को पता चली तो उन्होंने थाने पहुंच कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने युवक पर लव जिहाद और महिला का ब्रेनवॉश करने का आरोप भी लगाया। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।