jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज, ने कहा- ‘बेटियों की चिंता मामा करेगा बहनों की आंखों में नहीं आने दूंगा आंसू…’

केके यदुवंशी,

- Install Android App -

सिवनी मालवा।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कृषि उपज मंडी में शिरकत की मुख्यमंत्री शिवराज सिँह चौहान के हेलीकाप्टर मे आई तकनीकी खराबी के कारण समय से देरी से पहुंचे देरी से पहुंचने के कारण रोड शो नहीं हो पाया और मुख्यमंत्री सीधे कृषि उपज मंडी पहुंचे बनखेड़ी से सिवनी मालवा के लिए सड़क मार्ग से सिवनी मालवा आए सीएम शिवराज ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरा संकल्प है कि प्रदेश की मेरी बहनें गरीब नहीं रहेंगी सीएम शिवराज ने कहा, ‘मेरी बहनों आपकी जिंदगी बदलने का संकल्प लिया है, संकल्प है कि हमारी बहनें गरीब नहीं रहेंगी. हमारी बहनों के आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा. नारी अबला नहीं, नारी बेबश नहीं है. गंगा गीता गायत्री है, दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती है. तुम्हारा भाई शिवराज सिंह चौहान तुम्हारे आंखों में आंसू नहीं रहने देगा. मेरी बहनें इस देश में ऐसा पाप भी हुआ है, बेटा आए तो खुशिया मनाई जाए, लड्डू बांटी जाए, बधाई दी जाए, गीत गाए जाएं कि बेटा आया. बेटी पैदा हुई तो मां का चेहरा उतर जाए जैसे बेटी नहीं कि आफत आई हो. हालत ऐसी हुई कि कई बेटियां कोख में मार दी गईं. बताओ यह पाप हुआ कि नहीं. बेटी बोझ नहीं, बेटी को बोझ नहीं रहने देंगे.  बेटियों को वरदान बनाएंगे. इसलिए लाडली लक्ष्मी योजना लाई गई है”मेरी 45 लाख बेटियां- सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत दिए जा रहे लाभ को गिनाया. उन्होंने कहा, ‘मेरी 45 लाख लाडली बेटियां हैं जब वे मुझे मामा-मामा कहती हैं तो मेरा रोम-रोम पुलकित हो जाता है. ये बेटियां जब पांचवीं से छठी में जाएंगी तो इन्हें दो हजार दिया जाएगा. आठवीं से नौवीं में जाएगी तो चार हजार दिया जाएगा, नौवीं से 10वीं में जाएंगी तो 6 हजार दिया जाएगा. 11वीं में जाएंगी तो साढ़े सात हजार और 12वीं में जाएंगी तो 6 हजार दिया जाएगा. वहीं, कॉलेज में जाएंगी तो 12 हजार और कॉलेज पास करेंगी तो साढ़े 12 हजार दिया जाएगा. अगर ये मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा पास करती हैं तो पढ़ाई का खर्च इनका मामा उठाएगा इस अवसर पर मंडी ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था सुबह 11:00 बजे से ही सीएम की आने की तैयारियां चल रही थी नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि सीएम के लेट आने के बाद भी लगातार नागरिकों को भीड़ बढ़ती जा रही थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने जिलेभर से नागरिक जनप्रतिनिधि और लाडली बहना उपस्थित रही।’