jhankar
ब्रेकिंग
हरिहर मिलन का पर्व: हंडिया के नर्मदा घाटों पर जगमगाए आस्था के दीप, श्रद्धालुओं का दीपदान जारी,,,, कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

लाल किले पर आज झंडा फहराएंगे पीएम मोदी, जानिए कारण

नई दिल्ली/जालंधर: देश में हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं परंतु इस बार पीएम मोदी 21 अक्तूबर को भी झंडा फहराएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र के आजाद हिंद फौज की 75वीं सालगिरह पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री महेश शर्मा और नेताजी बोस के भतीजे भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय-
अरविंद केजरीवाल आज से शुरू करेंगे डोर टू डोर कैंपेन 

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए रविवार से डोर-टु-डोर कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। सीएम घर-घर जाकर लोगों से चुनाव में आप को वोट और चंदा देने की अपील करेंगे। कैंपेन में केजरीवाल के अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, सभी सांसद, लोकसभा प्रभारी, विधायक, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

आज से कांग्रेस शुरू करेगी ‘बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ’ कैंपेन 
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार के अपने लक्ष्य के तहत कांग्रेस आज से ‘बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट भी मांगेंगे। इसके तहत वह राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी बूथ स्तर पर ले जाएगी। गौरतलब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी पार्टी राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को कई दिनों से बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

- Install Android App -

पंजाब- 
हजारों अध्यापक पटियाला की अोर करेंगे कूच -कोटली 
सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब की तरफ से आज पटियाला में मोती महल की तरफ किए जाने वाले विशाल मार्च में शामिल सुस्त जालंधर में से हजारों अध्यापक पटियाला की तरफ कूच करेंगे। उक्त प्रदर्शन सांझा अध्यापक मोर्चा जिला जालंधर के कन्वीनर गुरमीत सिंह कोटली ने जारी किए एक प्रैस ब्यान दौरान किया।

पुलिस शहादत यादगारी दिवस अाज 
देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले पंजाब पुलिस के शूरवीरों को श्रद्धांजलि व श्रद्धा के फूल भेंट करने के लिए जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन में 21 अक्तूबर को पुलिस शहादत यादगार दिवस मनाया जा रहा है। स्वप्न शर्मा जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को सीआरपीएफ के एसआइ क्रम ¨सह के नेतृत्व वाले गश्त हल की हाट सप्रंग लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ मुकाबले दौरान, 10 जवानों की शहादत को नमन करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

बॉलीवुड-
अाज है शम्मी कपूर का जन्मदिन 
अपने जमाने के बेहतरीन अदाकारों में शामिल शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्तूबर 1931 को हुआ था। इनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर हैं, लेकिन बॉलीवुड इन्हें शम्मी कपूर के नाम से जानती हैं। शम्मी कपूर एक बेहतरीन डांसर भी थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे। उनकी प्रेम कहानियां भी काफी दिलचस्प थे।

खेल- 
क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला वनडे)
कबड्डी: दंबग दिल्ली बनाम बंगाल वारियर्स
कबड्डी: पुनेरी पल्टन बनाम बेंगलुरू बुल्स