jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

लॉक डाउन: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में राहत, 29 जिलों में लॉकइन की संभावना

इटारसी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ाए जाने के बाद शिवराज सिंह सरकार मध्यप्रदेश में इसके क्लासिफिकेशन की तैयारी कर रही है। पूरे प्रदेश को 3 जोन में बांटने की तैयारी हो चुकी है। रेड जोन में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा परंतु ऑरेंज और ग्रीन जोन में शिवराज सिंह सरकार अपने तरीके से कुछ राहत देगी ताकि उन क्षेत्रों में आम जनजीवन सामान्य रहे जहां संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। पूरे प्रदेश में सीमाएं सील रहेंगी। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। निजी वाहनों का उपयोग करके भी लोग एक शहर से दूसरे शहर में नहीं जा सकते।
9 जिलों में केंद्र की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा
प्रदेश के कोरोना हॉटस्पॉट के अंतर्गत 9 जिले रेड एरिया में आते हैं। इन जिलों में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, खरगौन, मुरैना, बड़वानी, विदिशा और होशंगाबाद शामिल है। इन जिलों में केंद्र की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इन इलाकों में लोगों को एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में जाने की अनुमति नहीं है।
14 जिलों में थोड़ी ढील दी जाएगी
ऑरेंज एरिया (जहां दस से कम कोरोना पॉज़िटिव मामले मिले है) में 14 ज़िले शामिल है। इनमें ग्वालियर, देवास, खंडवा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, बैतूल, धार, रायसेन, श्योपुर, सागर, शाजापुर, मंदसौर, सतना और रतलाम है। इन जिलों में थोड़ी ढील दी जाएगी। राशन और दवाओं के अलावा बाजार में दूसरी गतिविधियों की सशर्त अनुमति दी जा सकती है लेकिन ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी कीमत में धारा 144 का उल्लंघन ना हो।
29 जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर बाजार खुलेगा
ग्रीन एरिया में 29 ज़िले शामिल हैं। इन जिलों में उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, नरसिंहपुर, कटनी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, अशोकनगर, दतिया, गुना, भिंड, नीमच, आगर मालवा, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा, राजगढ़, सीहोर और निवाड़ी हैं। इन सभी जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर बाजार खोला जा सकता है। यह भी संभव है कि पुलिस को अधिकृत कर दिया जाए, जो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे उनसे जुर्माना वसूला जाएगा या फिर भीड़ लगाकर खड़े होने वाले सभी लोगों को एक साथ क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया जाएगा।