ब्रेकिंग
भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि

लोकसभा में पीएम का जोरदार स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे

Budget Session 2022 : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च, सोमवार से शुरू हो गया। संसद के इस सत्र से पहले आए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत का उत्साह भाजपा नेताओं में साफ देखा जा सकता है। वहीं विपक्ष को नए मुद्दों की तलाश करना पड़ रहा है। सत्र के पहले दिन कई विपक्षी नेताओं ने नोटिस दिए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कुछ नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध और वहां फंसे भारतीयों पर चर्चा की मांग की है। इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को दोनों सदनों में बयान जारी करेंगे।

जैसे ही लोकसभा की कार्रवाई शुरू हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। पीएम मोदी को देख सत्ता पक्ष के सांसद मेज थपथपाने लगे और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। करीब डेढ़ मिनट तक यह क्रम चला। कुछ सांसदों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

भगंवत मान ने संसद की सदस्यता छोड़ दी। अब वे पंजाब में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

    • शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय रुपये के मूल्यह्रास पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में शून्यकाल प्रस्तुत किया।

- Install Android App -

    • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में रूस-यूक्रेन संकट और यूक्रेन से निकाले गए भारतीय छात्रों की स्थिति और भविष्य पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
    • जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा आज लोकसभा में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। इस बिल में त्रिपुरा के कुछ समुदायों को एसटी की सूची में शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन का प्रस्ताव है।
    • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।
    • भाकपा के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने ईपीएफओ की ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी करने के फैसले पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत निलंबन का नोटिस दिया है, जो 43 साल का निचला स्तर है।
  • अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी के मूल भवन को नहीं बदलने को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।